जिले में सोमवार को पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोंक हुई। सभी उम्मीदवारों ने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। सिरसा में कुल 69. 04 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 9 लाख 44 हजार 328 मतदाता हैं। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला, पत्नी मेघना चौटाला व अपनी माता नैना चौटाला के साथ चौटाला हाउस से ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने बाल भवन में जाकर मतदान किया। जबकि अभय सिंह चौटाला ने चौटाला में मतदान किया। जबकि अशोक तंवर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद शाम चार बजे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ। ग्रामीण आंचल के मतदान केंद्रों पर भी यही स्थिति रही। जिले में मतदान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। कुछ समय मतदान बाधित भी रहा। जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें बदल दिया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए डीसी अशोक कुमार गर्ग व एसपी अरुण सिंह ने संवेदनशील बूथों का दौरा किया और मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की।
सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान की स्थिति
सिरसा विधानसभा 65.10 प्रतिशत, कालांवाली 62.40 प्रतिशत, डबवाली में 78.20 प्रतिशत, ऐलनाबाद में 70 प्रतिशत, रानियां में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। सिरसा में सबसे ज्यादा डबवाली सीट पर मतदान हुआ। इसके बाद रानियां सीट पर 72 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम कालांवाली विधानसभा सीट आरक्षित पर मतदान हुआ। जबकि 2019 लोकसभा चुनावों में सिरसा में कुल 73.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।
वर्ष विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता पोलिंग पुरूष स्त्री प्रतिशत
1996 ऐलनाबाद 122585 94374 50789 43585 76.99
सिरसा 137069 103157 55732 47425 75.33
डबवाली 112534 85521 45820 39701 75.98
रोड़ी 110028 95003 51399 43604 86.36
दड़बा कलां 117609 99368 53606 45762 84.05
2000 ऐलनाबाद 127667 92860 51346 41514 72.74
सिरसा 143011 97204 53055 44149 68.3
डबवाली 118887 83854 45973 35898 70.55
रोड़ी 115042 95472 52838 42689 83.4
दड़बा कलां 122221 100208 54603 45605 81.99
2005 ऐलनाबाद 142600 111753 60849 50904 78 प्रतिशत
सिरसा 154370 113299 62135 51164 73 प्रतिशत
डबवाली 132360 102714 55721 46993 77 प्रतिशत
रोड़ी 128819 113264 62015 51249 87.92 प्रतिशत
दड़बा कलां 139156 118481 64635 53846 85.14
2009 ऐलनाबाद 144181 124262 67433 56829 86.27
सिरसा 150395 115867 62354 53354 77.04
डबवाली 156245 136232 73433 62799 87.34
रानियां 139469 121249 65129 56120 87.6
कालांवाली 138779 115775 62827 52948 83.50
2014 ऐलनाबाद 166019 148254 79114 68595 89.3
सिरसा 1835358 144207 76404 67100 77.08
डबवाली 180921 1556042 83314 72181 86.25
रानियां 162837 143625 76308 66824 88.16
कालांवाली 160330 134290 72044 61860 83.76