फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली एसपी निकिता खट्टर ने संभाला कार्यभार, कहा-नशे व अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता

Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसपी निकिता खट्टर का स्वागत करते एएसपी मयंक मुदगिल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर उनका एएसपी मयंक मुदगिल आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़, प्रभारी महिला थाना एसआई कमला देवी व सुरक्षा शाखा प्रभारी एसआई सुभाष ने स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने उपरांत नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस द्वारा संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए प्रभावशाली कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठित अपराध के साथ-साथ जिले में नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने,साइबर अपराध नियंत्रण करने व महिला विरुद्ध अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर रोक लगाने पर उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे और पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एसपी निकिता खट्टर इससे पहले गुरुग्राम रेंज में एसपी एसीबी के पद पर कार्यरत थीं। वे पंचकुला में डीसीपी ट्रैफिक,एएसपी सोनीपत व एएसपी गोहाना के पद पर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें