फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 38 नाके लगाकर डबवाली पुलिस ने 32 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
डबवाली क्षेत्र में अ​भियान के दौरान वाहन चालकों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली जोन में पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में सीलिंग प्लान अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान डबवाली, कालांवाली, रोड़ी पुलिस की टीमें पूरी तरह सतर्क नजर आई। इस दौरान टीम ने नाके लगाकर 718 वाहनों की जांच की। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 32 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस टीमों ने डबवाली क्षेत्र में सीलिंग अभियान चलाया। सिलिंग प्लान का उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना व अधिक विश्वास पैदा करना तथा अपराध व अपराधियों व गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है। टीम ने करीब 4 घंटे तक वाहनों की जांच की। भीड़-भाड़ वाले बाजार, कालांवाली, बडागुढा व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें