फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली पुलिस ने हथियार सहित तीन युवकों को पकड़ा, तीनों युवक चौटाला गांव के, बाइक पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

Sun, 13 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली पुलिस ने भारत माला पुल रोड पर बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से अवैध पिस्तोल व दो कारतूस बरामद किए हैं। पहले पुलिस को शक था कि ये युवक वही हैं, जिन्होंने गांव मटदादू में शराब ठेके पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। युवकों का बाइक नंबर भी फर्जी निकला। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया गया है।
डबवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मटदादू में एक शराब ठेके पर लूटपाट करके बदमाश भागे हैं। सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस की टीम चौकस हो गई। पुलिस की एक टीम गांव चौटाला से संगरिया रोड पर भारत माला पुल से पुराने बाइपास की तरफ मौजूद मुस्तैद थी। इसी समय गांव चौटाला के पुराने बाइपास की तरफ से बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक बाइक मोड़कर वापस भागने लगे। इस दौरान बाइक अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो एक ने अपना नाम नरेंद्र कुमार उर्फ नन्दा, दूसरे ने विवेक कुमार व तीसरे ने सतीश कुमार वासी चौटाला बताया। पुलिस ने तीनों से एक पिस्तोल व दो कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि तीनों युवकों ने अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें