फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली विधानसभा को नए सचिवालयों के लिए करोड़ों की मिली सौगात : आदित्य देवीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों के सचिवालय 7 करोड़ 87 लाख 16 हजार रुपये की राशि से बनने जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि 11 गांव के सचिवालय की राशि मंजूर हो चुकी है और बहुत जल्द इन सचिवालयों का निर्माण कार्य आरंभ होने जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव अबूबशहर, अहमदपुर दारेवाला, गोदिकां, कालुआना, रामपुरा बिश्नोईयां, तेजाखेड़ा, लखुआना, मुन्नावाली, राजपुरा, राजपुरा माजरा व रामगढ़ के सचिवालय मंजूर हुए हैं जिनमें प्रत्येक गांव के सचिवालय के लिए 71 लाख 56 हजार की राशि मंजूर की गई है। आदित्य देवीलाल ने डबवाली क्षेत्र के विकास कार्यों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, चाहे वह सड़कों का निर्माण हो चाहे जोहड़ों का सौंदर्यीकरण, चाहे गांव में पक्की फिरनियां हों। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के समान रूप से काम कराया जा रहा है। सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास केवल नारा नहीं है बल्कि इसे वास्तविक रूप से जमीन पर करके दिखाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें