फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 53 हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के मोबाइल पर भेजा था फर्जी लिंक, क्लिक करते ही बैंक खाते से कट गए रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। फर्जी लिंक के जरिए 53 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी छोटू राम गांव नगढी, जिला नागौर का रहने वाला है।


एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव भूर्टवाला निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 फरवरी 2026 को उसके व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से बीबीटीवी नाम का एक लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो बीबीटीवी नाम का एक एप डाउनलोड हो गया। कुछ समय उपरांत ग्रामीण बैंक में उसके खाते से 53 हजार 700 रुपये कट गए।
विज्ञापन

इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी छोटू राम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी श्याम सुंदर का कहना है कि मामले की जांच जारी है जो भी शख्स इसमें शामिल पाया गया उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी छोटू राम को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें