फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक तैयार करेंगे मोटा पैसा जमा करवाने वालों का ब्यौरा

Fri, 11 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
सिरसा बैंक - फोटो : Bureau
विज्ञापन
काले धन को व्हाइट करने के मंसूबे पालने वालों का बच निकलना मुश्किल दिख रहा है। सरकार की ओर से ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि उन्हें बच निकलने का कोई रास्ता सुझाई नहीं पड़ रहा। कालाधन जुटाने वालों के पास केवल दो ही रास्ते बचे है या तो वे अघोषित इनकम पर टैक्स और जुर्माना भरने के लिए तैयार हो या फिर जुटाई गई अकूत संपत्ति से हाथ धो ले।
विज्ञापन


काले धंधों और भ्रष्टाचार से जुटाई गई धन-दौलत को बाहर निकालने के लिए ऐसी नीति अपनाई गई है कि टैक्स चोरों का बच निकलना संभव नहीं है। कई चरणों की पड़ताल में चोर बच नहीं पाएंगे और सरकार का फंदा उनके गले तक अवश्य पहुंच जाएगा। जिस प्रकार की तैयारी की गई है उसके अनुसार कालाधन वाले डाल-डाल बचने की कोशिश करें और सरकारी एजेंसियां पांत-पांत की भांति उन्हें दबोचने के लिए सक्रिय हैं। बताया गया कि बैंक में बंद कर दिए गए 500 व 1000 रुपये के नोट जमा करवाने वालों का बैंकों द्वारा ब्यौरा तैयार किया जाएगा। हर जमाकर्ता की आईडी इसलिए ली जा रही है ताकि विवरण बनाया जा सकें।

नोट बदलने की सीमा भी इसलिए 4000 रुपये निर्धारित की गई है ताकि इससे अधिक राशि उनके खाते में जमा हो। बैंक खातों अथवा डाकघर के खाते में पैसा जमा होने से सरकार को यह आसानी से ज्ञात हो जाएगा कि अमुक ने कितनी राशि जमा करवाई। परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से पैसा जमा करवाने के बावजूद यह ज्ञात हो जाएगा कि कुल कितनी राशि जमा हुई। यह भी कि अमुक व्यक्ति ने अलग-अलग खातों में कुल कितनी राशि जमा करवाई। बैंकों द्वारा 500 व 1000 रुपये जमा करवाने वाले लोगों का ब्यौरा तैयार कर इंकम टैक्स विभाग को सौंपा जाएगा। आयकर विभाग इसके लिए पहले से ही तैयार है। विभाग द्वारा पैसा जमा करवाने वालों की आयकर रिटर्न खंगाली जाएगी। मिलान में गड़बड़ी मिलने पर आयकर विभाग अपनी आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें