फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फसल खरीद सीजन में करोड़ों का कारोबार, मंडी में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी से मिले प्रधान

Fri, 13 Mar 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फसली सीजन को देखते हुए अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग उठी है। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मुलाकात कर मंडी परिसर में पुलिस बल और राइडर्स की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सिरसा अनाज मंडी क्षेत्र की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है जहां हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर आते हैं। खरीद सीजन में करोड़ों रुपये नकद लेन-देन होता है और भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में असामाजिक तत्वों और चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति अनिवार्य है।
एसपी दीपक सहारण ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि आगामी सीजन में सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य या फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महासचिव राजेंद्र, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, नरेंद्र सिंह धींगड़ा, मनीष कस्वां, सुभाष गोयल, जगदीश मेहता, अंकित आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें