फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: देसूजोधा में घर में सो रही महिला की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या, पति गया था दूसरे गांव में धान की रोपाई करने

Tue, 19 Jul 2022 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली

सार

देसूजोधा के मांगेआना रोड स्थित निवासी बलदेव सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बलदेव सिंह धान की रोपाई करने के लिए किसी अन्य गांव में गया हुआ था।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबवाली के गांव स्थित देसूजोधा में एक मकान में महिला की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। घर में मां और बेटा ही थे। महिला का पति दूसरे गांव में धान की रोपाई करने के लिए गया था। सुबह बेटे ने देखा तो उसकी मां का गला कटा हुआ था। उसने आसपास के लोगों व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देसूजोधा के मांगेआना रोड स्थित निवासी बलदेव सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बलदेव सिंह धान की रोपाई करने के लिए किसी अन्य गांव में गया हुआ था। सोमवार रात को घर पर बलदेव सिंह की पत्नी 36 वर्षीय रानी और 15 वर्षीय उसका बेटा ही थे। रानी ने अपनी चारपाई घर के आंगन में डाली हुई थी, जबकि उसका बेटा गली के पास मकान की दहलीज पर सोया हुआ था। ऐसे में रात को किसी ने घर के आंगन में सोई हुई रानी की तेज धार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। जब सुबह उसका बेटा उठा तो उसे अपनी मां का लहूलुहान शव देखा। 

एक ही वार से कटा हुआ है महिला का गला 

देसू जोधा में महिला का गला एक ही वार में कटा हुआ दिखाई दे रहा है। वार कस्सी व अन्य किसी बड़े तेजधार हथियार से किया हुआ प्रतीत होता है। इसके चलते देसूजोधा चौकी और डबवाली पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि आस पड़ोस के लोग भी इस संबंध में कोई जानकारी देने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस मृतक के बेटे से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें