फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पाकिस्तानी नोट: पाक से पंजाब और फिर सिरसा पहुंची ड्रग्स की खेप, 19 और 21 साल के युवक गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 08:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पाकिस्तान से पंजाब और फिर हरियाणा के सिरसा में ड्रग्स की बड़ी खेप पहुंची। हालांकि ये नशा जगह जगह बिकता इससे पहले ही पुलिस ने नशे की खेप के साथ 19 और 21 साल के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
नशे की खेप के साथ आया पाकिस्तानी नोट। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने शुक्रवार को नशा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद की टीम ने नाई वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। दोनों आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन की टेपिंग के साथ पाकिस्तान करंसी का 10 रुपये का आधा नोट लगा हुआ है। इस प्रकार से सप्लाई की गई थी, जिसे की हवाला का पैसा सप्लाई किया जाता है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान 19 वर्षीय अभिषेक निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा और 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र गुरचंद निवासी नरुआना, जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र पर आधारित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही है। 

पुलिस को देख भगाने लगे थे कार
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान शहर सिरसा के चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक कार में सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की टीम को देखकर उन्होंने कार वापस मोड़ने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर जब राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। आठ पैकेट में पुलिस को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है। 
विज्ञापन


पंजाब से खरीदकर लाए थे युवक 
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि वे हेरोइन पंजाब से खरीद कर लाए थे। इसे सिरसा शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान हेरोइन बरामदगी में पाकिस्तान करंसी का नोट भी मिला है। इसलिए पाकिस्तान से तार जुड़े होने की संभावना से भी इनकार नही किया जा सकता है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें