फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: ट्रक से लकड़ी उतारते समय भारी तने के नीचे दबे चालक-परिचाक, मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Tue, 19 Apr 2022 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

परिजनों ने हंगामा किया और बोले कि आरा संचालकों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर भी परिजन भड़क गए और बोले कि डीवीआर निकाल खत्म सुबूत किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रक से गिरा पेड़ का तना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के सतनाम चौक से कंगनपुर रोड स्थित अमरजीत जगदेव शाह मिल आरे में ट्रक से लकड़ियां उतारते समय ट्रक चालक और परिचालक 30 फुट लंबे और भारी तने के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मामले की सूचना मिलती तो उन्होंने मौके पर पहुंच संचालक पर लापरवाही करने के आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरा संचालक अमर सिंह व उसके बेटे जितेंद्र व क्रेन संचालक सलाउद्दीन उर्फ छोटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुजरात के कांडला से सिरसा के कंगनपुर रोड स्थित अमरजीत जगदेव शाह मिल पर सुबह चालक गुरविंद्र सिंह और परिचालक सुनील कुमार ट्रॉले में लकड़ियां भरकर लाए थे। सुबह छह बजे लकड़ियां आरे में उतारने के लिए प्रक्रिया शुरू की तो अचानक एक बड़ा तना गुरविंद्र सिंह और सुनील पर जा गिरा।

जिसके नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना आरा संचालक और पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों शवों को लकड़ी के नीचे से निकालकर अस्पताल के शव गृृह में रखवा दिया। वहीं हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को करीब 9 बजे मिली।
विज्ञापन


जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वह उन्होंने आरा संचालक से घटना की जानकारी मांगी। जिस पर उन्होंने लापरवाही का आरोप लगा मौके पर हंगामा कर दिया। पीड़ित परिवार ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाने की बात कही तो डीवीआर गायब मिली।

पीड़ित परिवार बोला: मौके से हटाए गए हैं सुबूत, लापरवाही के कारण हुई है दोनों की मौत
35 वर्षीय गुरविंद्र सिंह ढाणी मोहूवाला, जसाना, नोहर का रहने वाला था और उसके दो बच्चे हैं। जबकि परिचालक 25 वर्षीय सुनील कुमार लखासर नोहर का निवासी था और उसके भी दो लड़कियां है। मृतक गुरविंद्र के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि उनका खुद का ट्रक है। ट्रक से लकड़ियों को आरे तक लाने का काम चालक का होता है और इसके बाद मशीन और मजदूरों द्वारा ट्रक से लकड़ियों को उतारा जाता है।

 

लकड़ी उतारे जाने के दौरान लापरवाही बरती गई है। लापरवाही को छुपाने के लिए ही आरा संचालक ने मशीन के टायरों के निशान और घटना पर सबूतों को भी मिटा दिया। जब उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज मांगा तो डीवीआर भी गायब मिला। घटना को छुपाने के लिए संचालकों ने उन्हें मामले की सूचना तक नहीं दी और करीब दो से तीन घंटे बाद उन्हें पुलिस के माध्यम से मामले की जानकारी मिल पाती है।

 

लकड़ी के नीचे आने पर घायलों की जांच करवाने के लिए उन्हें अस्पताल में ले जाने की बजाय पुलिस को मामले की सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों को समय रहते लकड़ी के नीचे से निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया जाता तो उनकी जान बच जाती। 

पहले दिन घूमने के लिए चालक के साथ गया था सुनील कुमार
सुनील कुमार और गुरविंद्र कुमार नोहर क्षेत्र के रहने वाले थे। चालक गुरविंद्र लंबे समय से दूसरे राज्यों से लकड़ी लाने का काम कर रहा है। जबकि परिचालक सुनील कुमार पहले दिन ही ट्रक पर गुजरात गया था। परिचालक सुनील कुमार की दो लड़कियां है। जबकि उसके दो भाइयों की पहले ही किसी ने हत्या कर दी थी। घर में वह इकलौता बेटा था। मंगलवार को हादसे में उसकी भी मौत होने से परिवार सदमे में है।
 

मृतक गुरविंद्र के पिता की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।

 

सुबह छह बजे की घटना है। ट्रॉले में बांधे पट्टों को खोलने के दौरान एक लकड़ी का तना चालक और परिचालक पर जा गिरा। जिससे की उनकी मौत हुई। घटना की जानकारी उनके परिवार को देने के लिए फोन से संपर्क किया था लेकिन उनके नंबर बंद आ रहे थे। सीसीटीवी लाइव ही चलाए जाते हैं। हादसे के कारण ही दोनों की मौत हुई है। - अमरजीत, आरा संचालक, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें