फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाना था कनाडा पहुंचा गया सिंगापुर

Mon, 28 Dec 2015 12:27 AM IST
सिरसा /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर किसान से लाखों रुपये ऐंठ कर उसे सिंगापुर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भावदीन निवासी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर पंजाब के जिला मलेर कोटला निवासी सरीफा और हरपाल बाजवा ने उनसे 11 लाख 20 हजार रुपये ले लिए।

इसके बाद एक साजिश के तहत उसे कनाडा की बजाए सिंगापुर भेज दिया। पेशे से किसान गुरविंद्र सिंह का उक्त लोगों को फरवरी में संपर्क हुआ था।

इन लोगों ने  उसे कनाडा का स्थाई वीजा दिलवाने का वादा किया। विश्वास कर गुरविंद्र सिंह ने उक्त लोगों को 11 लाख 20 हजार रुपये दे दिए। मुख्य आरोपी हरपाल बाजवा ने रुपये हड़प करने की साजिश रची।
विज्ञापन


उसने गुरविंद्र सिंह से कहा कि तेरा वीजा लग गया है, टिकट भी ले ली है तेरी। यह सुनकर किसान गुरविंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हरपाल बाजवा ने उसे हवाई अड्डे पर टिकट देकर जहाज पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


जब विमान विदेशी धरती पर उतरा गुरविंद्र सिंह को लगा कि कनाडा आ गया। हवाई अड्डे से बाहर आया तो पता चला कि ये कनाडा नहीं सिंगापुर है।

उसने अपना वीजा और कागजात चेक करवाए तो सच्चाई सामने आई। आरोपियों ने उसका सिंगापुर के लिए सात दिन का ट्रेवलिंग वीजा लगाकर उसे जहाज में बैठा दिया था।

इस धोखाधड़ी से आहत और परेशान गुरविंद्र सिंगापुर से स्वदेश लौटा।

उसने उक्त लोगों से अपने रुपये वापिस मांगे तो उन्होंने साफ मना कर दिया। डिंग थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरपाल बाजवा व सरीफा के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें