फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखा- मेरा श्ाव उसे दे देना, और कर ली खुदकुशी

Tue, 27 Oct 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट कॉलोनी स्थित एक पीजी में रहने वाली बीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने मरने से पूर्व एक युवक को पत्र लिखा है। जिसमें उसने अपना शव, सामान उक्त युवक को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करदी है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

बस स्टेंड चौकी प्रभारी भूदेव ने बताया कि कोर्ट कॉलोनी स्थित एक पीजी में कालांवाली क्षेत्र के एक गांव वीरूवाला गुढ़ा निवासी 21 वर्षीय युवती परमजीत कौर रहती थी।

युवती ने देर शाम अपने कमरे में पंखे पर लटककर जान दे दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।

परमजीत कौर सिरसा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मौके से बरामद पत्र में उसने महावीर नाम के युवक को संबोधित एक पत्र लिखा है जिसमें उसने उसका फोन नहीं उठाने का उल्लेख किया है साथ ही लिखा है कि उसके मरने के बाद उसका शव और सामान युवक को दे दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी और उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें