फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने किया यातायात जाम, बिजलीघर को जड़ा ताला

Wed, 06 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में पहले सुखचैन और फिर फग्गू में लोगों की ओर से बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद रोड़ी के उपभोक्ताओं के सब्र का बांध भी टूट गया। ग्रामीणों ने बिजलीघर को ताला लगाते हुए यातायात पूरी तरह से जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला वहां पहुंच गया। काफी मान मनौवल के बाद एसई के आश्वासन पर सात घंटे बाद यातायात बहाल हुआ, तो दूसरी ओर गांव फग्गू में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को भी ग्रामीणों ने गेट बंद कर उसके सामने धरना जारी रखा और गांव की आपूर्ति भी ठप करवा दी।
विज्ञापन


 गांव रोड़ी में 24 घंटा बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है जिससे उनके रोजमर्रा का काम ठप होकर रह गए हैं। गांव के सरपंच मेजर सिंह भट्टी के नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ता एकत्रित हुए सबस्टेशन की आपूर्ति बंद करवाकर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों को  समझाने रोड़ी थाना प्रभारी संता सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। सरपंच मेजर सिंह ने कहा कि गांव में बिजलीघर स्थापित करने पर विभाग ने शहरी फीडर की तर्ज पर बिजली सप्लाई देने का वादा किया था, लेकिन अब उन्हें कम बिजली देकर परेशान किया जा रहा है।

विभाग के एसडीई एसके नैन धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला और उन्हें भी अपने पास बैठा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अधिकारी उनकी समस्या का हल नहीं करेंगे वे गांव में सप्लाई बंद रखेंगे। इस मामले में पांच आदमियों की कमेटी अधिकारियों के साथ सिरसा निगम के एसई से मिलने गए, जबकि अन्य लोग धरने पर ही बैठे रहे। एसई ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के शीघ्र समाधान को आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने सात घंटे से लगा जाम बहाल कर दिया। उधर जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में वाहनों को अन्य मार्ग से होकर निकाला गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव फग्गु में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने  सोमवार को बिजली कटौती की समस्या को लेकर यातायात  जाम किया था।

क्या कहना है अधिकारी
कालांवाली के एसडीई एसके नैन से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है, वे मीटिंग में व्यस्त हैं, समस्या का हल निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या कहना है ग्रामीणों का
उधर ग्रामीणों ने बिजलीघर के गेट को बंद किया और उसके बाहर धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं दी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा और उन्होंने गांव की आपूर्ति भी बंद रखवाई।  प्रदर्शनकारी राज सिंह पूर्व सरपंच, सतनाम सिंह, गुरचरण सिंह, दर्शन सिंह, बाज सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें