फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार देर रात कार सवार को मारी गोली, घायल

Sun, 24 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : Desk
विज्ञापन
हुडा सेक्टर बीस के पार्ट तीन में शनिवार देर रात एक कार में सवार तीन युवकों ने दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। खबर लिखे जाने तक मामले की छानबीन जारी थी। पुलिस जिले की सीमाएं सील कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर बीस पार्ट तीन में शनिवार देर रात एक कार में सवार तीन युवकों ने अन्य कार में सवार एक व्यक्ति को ओवरटेक करते हुए रोका और एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही जैसे ही लोग बाहर आए हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कार से बाहर निकाला। घायल के पेट में गोली लगी हुई थी। उसे उपचार के लिए जेसीडी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल की पहचान 42 वर्षीय सुनील मेहता निवासी नोहरिया बाजार के रूप में हुई है। हमले के पीछे क्या कारण रहे पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें