फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 10 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कार एक्‍ससीडेंट1 - फोटो : Desk
विज्ञापन
तीन दिन पहले जिस घर में बेटे के जन्म पर खुशियां छाई थी, पलभर में पिता की मौत से वहां मातम पसर गया। जहां बेटे की किलकारी गूंज रही थी, उसी अस्पताल में पिता का शव पोस्टमार्टम के लिए पड़ा था। सभी की आंखें नम थी। बस उसे ही मालूम नहीं था कि उसका सिंदूर मिट चुका है, वह अपने बेटे के साथ लाड़ लड़ा रही थी। माहौल दिल को हिला देने वाला था।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 16 निवासी मुकेश कुमार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त राहुल के साथ कार पर सवार होकर बठिंडा जा रहा था। कार को राहुल चला रहा था। गांव पथराला के निकट अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि राहुल को मामूली चोटें आई। उपचार के लिए दोनों को डबवाली के सिविल अस्पताल में लाया गया।

वहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। उस समय मृतक की पत्नी लता अस्पताल के ही कमरे में तीन दिन पूर्व जन्मे बच्चे से लाड़ लड़ा रही थी। गमगीन माहौल में मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में ले जाया गया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को बेहतर उपचार के लिए बठिंडा के एक अस्पताल में ले जाया गया है। वीरवार को थाना संगत पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उसके वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसे में कार चालक की मौत
क्षेत्र के गांव तख्तमल के पास कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़े वृक्ष से टकरा गई, जिससे कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव गियाना पंजाब निवासी जग्गा सिंह कार से कालांवाली की तरफ आ रहा था कि तख्तमल कालांवाली के बीच कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार वृक्ष से जा टकराई। इस हादसे में जग्गा सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे कालांवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिरसा रेफर किया गया। सिरसा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें