गांव नाईवाला के एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की हदें लांघ दी। उक्त लोगों ने पहले युवक को जमकर पीटा, फिर उसे करंट लगाया। बाद में हैवानियत का परिचय देते हुए उसके गुप्तांग पर डंडे मारे। बेहोश होने पर उसके परिचितों उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
अस्पताल में उपाराधीन नाईवाला निवासी रवि ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह गांव के राज मिस्त्री के साथ वह बालासर में स्थित फार्म हाऊस में काम लगा हुआ था। फार्म हाऊस में रहने वाले एक बिहारी मजदूर का मोबाइल चोरी हो गया। मजदूर ने मोबाइल चोरी का आरोप उस पर लगा दिया। इसी बात को लेकर फार्महाऊस में रहने वाले लोगों ने उसे बंधक बनाकर पिटाई की। उक्त लोगों ने उसे करंट लगाया और बाद में गुप्तांग पर डंडा मारा। उक्त लोग उसके साथ कुकर्म करने पर उतारू हो गए जिससे वह बेहोश हो गया। उसके दोस्तों को जब घटना का पता चला तो वह फार्म हाऊस पहुंचे और उसे उठाकर सिविल अस्पताल मेें दाखिल करवाया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।