फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: नहराना गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:42 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हादसे में कार सवार संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पिली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान जिला हिसार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना में सोमवार देर रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भटू से चौपटा की ओर आ रही एक टिआगो कार गांव नहराना के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राली तुड़ी से भरी हुई थी।

विज्ञापन


हादसे का विवरण
इस दर्दनाक हादसे में कार सवार संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पिली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान जिला हिसार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा से अग्रोहा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें