फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: रेकी के आरोप कालांवाली के केकड़ा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/ कालांवाली (हरियाणा)

सार

संदीप उर्फ केकड़ा तख्तमल निवासी निक्कू के साथ सिद्धू मूसेवाला से मिलने गया था। निक्कू की तलाश के लिए पुलिस कई दिनों से कालांवाली में छापेमारी कर रही थी। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने सिरसा के कालांवाली के संदीप उर्फ केकड़ा को सिद्धू मूसेवाले की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केकड़ा नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे की सप्लाई करने के मामले भी दर्ज है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद सिरसा पुलिस भी उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार संदीप उर्फ केकड़ा कालांवाली में लंबे समय से नशे की सप्लाई करता है। पुलिस की ओर से केकड़ा को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके घर पर कोई भी इस मामले की जानकारी देने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार केकड़ा तख्तमल निवासी निक्कू का दोस्त है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने से पहले निक्कू केकड़ा को अपने साथ बाइक पर सवार कर मूसेवाला गांव में ले गया था।

यहां पर दोनों ने सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी ली ओर और उसकी गाड़ी की फोटो भी खिंची। तख्तमल निवासी निक्कू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और उसका पंजाब के साथ साथ अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज होना बताया जा रहा है। निक्कू का कई गैंगों के साथ संपर्क था।
विज्ञापन


बता दे कि निक्कू पर सिद्धू मूसेवाला की रेकी कर उसकी लोकेशन, गाड़ी और अन्य प्रकार की जानकारी हत्यारों को देने के आरोप लगे थे। निक्कू की धरपकड़ करने के लिए पंजाब पुलिस कई बार तख्तमल और कालांवाली क्षेत्र में छापे कर चुकी है। लेकिन निक्कू करीब डेढ़ वर्ष से गांव में नहीं आया।

ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में तख्तमल निवासी निक्कू और कालांवाली निवासी संदीप उर्फ केकड़ा दोनों एक साथ दिखे थे। पुलिस ने केकड़ा को काबू कर लिया है। जबकि निक्कू की तलाश के लिए पुलिस की ओर से धरपकड़ की जा रही है। 

सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी निकलने के बाद ली थी सेल्फी
संदीप उर्फ केकड़ा ने मूसेवाला के घर के बाहर चाय पीने के बाद उसके घर के बाहर निकली गाड़ी और सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी ली थी। आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला के घर से बाहर निकलने के बाद ही उसने इसकी जानकारी शूटरों को दी थी।  

केकड़ा का पिता करता है मजदूरी 
संदीप उर्फ केकड़ा का घर कालांवाली थाना रोड के पास है। उसके परिवार में पिता, एक बहन व एक छोटा भाई है। केकड़ा का पिता मजदूरी का काम करता है, जबकि छोटा भाई भी नशे का आदी बताया जा रहा है। संदीप की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी मामले की किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे। हालांकि इससे पहले भी संदीप पर सिद्धू मूसेवाला का आरोपियों को घर दिखाने का मामला भी सामने आया था।  
 

पंजाब में पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस संबंध में  सीआईए टीमों को भी काम पर लगाया गया है। उसके साथी की तलाश के लिए टीमें काम कर रही है। पंजाब पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की सहायता मांगी जाती है उनकी सहायता की जाएगी। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें