फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोर पर छापे, एक मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित दवाइयां

Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
मे‌डिकल - फोटो : Bureau
विज्ञापन
मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग विभाग और कालांवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मंडी के तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा कर विभागीय कार्रवाई की और एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कर उन्हें सील किया।
विज्ञापन


ड्रग विभाग के जिलला औषधि निरीक्षक संदीप गहलान और कालांवाली थाना प्रभारी हवा सिंह के नेतृत्व में टीम ने पंजाब बस अड्डा पर स्थित महालक्ष्मी मेडिकोज पर छापा मारा और वहां से कई प्रकार की करीब 1100 गोलियां बरामद की। जो  नशे में प्रयोग की जाती हैं। इसके अलावा वहां पर न ही कोई फार्मासिस्ट मौके पर मौजूद था और न ही उनका रिकार्ड सही पाया गया।

टीम की इस कार्रवाई को लेकर मेडिकल संचालकों में भगदड़ मच गई और कुछ दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। इसके बाद उक्त टीम ने बस अड्डा के पास स्थित ए टू जेड मेडिकोज और यश मेडिकोज पर छापा मारा और दवाइयां व रिकार्ड की जांच की, लेकिन वहां से कोई प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश गर्ग ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से नशे का कारोबार करने वाले किसी भी मेडिकल संचालक का सहयोग नहीं किया जाएगा। उधर ं डीआई संदीप गहलान ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने महालक्ष्मी मेडिकोज से कई प्रकार की दवाइयां कब्जे में ली गई हैं तथा मौके पर न तो मेडिकल पर फार्मासिस्ट था और वह रिकार्ड पेश नहीं कर सका।

इसके अलावा दो अन्य दुकानों पर भी जांच की लेकिन वहां पर कोई प्रतिबंधित दवाइयां नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशीली दवाईयों की बिक्री पर अकुंश लगाने के लिए विभाग की इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगे और इस धंधे में शामिल व्यक्ति को किसी चभी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें