फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों ठगे

Mon, 07 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर टिकट बुकिंग और करंसी ट्रांसफर के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में पुलिस ने हिसार रोड स्थित भाटिया ट्रेवेल्स एजेंसी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


संचालकों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिए उपभोक्ता की टिकट बुकिंग के रुपये हड़प कर लिए। जानकारी के अनुसार हिसार रोड निवासी कारोबारी धीरजपाल की मसाला फैक्ट्री है।

उसकी भाभी नवनीत कौर को अमेरिका के  न्यूयॉर्क जाना था। कारोबारी धीरजपाल ने हिसार रोड स्थित भाटिया ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक संदीप भाटिया और उसके पिता अशोक भाटिया को टिकट बुकिंग के लिए छह अगस्त 2015 को 53 हजार 700 रुपये दिए।
विज्ञापन


दो दिन बाद संचालकों ने ऑनलाइन एक सितंबर की टिकट बुक कर दी। नवनीत कौर को अमेरिका में दो हजार डॉलर की भी जरूरत थी। कारोबारी धीरजपाल ने ट्रेवेल्स एजेंसी को एक लाख 30 हजार रुपये दिए।

संचालक संदीप भाटिया और अशोक भाटिया ने कहा कि 29 अगस्त को आपको दो हजार डॉलर मिल जाएंगे। संचालकों का कहना था कि एयर पोर्ट पर ही डॉलर देने की व्यवस्था हो चुकी है।

30 अगस्त को परिवार वाले नवनीत कौर को लेकर दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। टिकट की जांच में पता चला कि टिकट बुकिंग 11 अगस्त को कैंसिल करवा दी गई थी।

यह जानकर सभी सन्न रह गए और दो हजार डॉलर भी संचालकों की तरफ से नहीं भेजे गए। कारोबारी धीरजपाल को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हो गया।

इसके बाद उसने खैरपुर चौकी पुलिस में भाटिया ट्रेवेल्स के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई संचालक संदीप भाटिया और अशोक भाटिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें