फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: सामान्य अस्पताल से भागे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, कहा-पुलिस गिरफ्त से भागना भूल थी

Thu, 25 Aug 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अस्पताल गार्द से फरार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट की थी। रात के समय अस्पताल में तीन पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। लेकिन रात को केवल एक ही पुलिस कर्मचारी था।
विज्ञापन
अस्पताल में भागते आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा सामान्य अस्पताल में पुलिस कर्मी पर हमला कर फरार हुए दो आरोपियों में एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अब उक्त आरोपी को रिमांड पर लिया है। हालांकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। आरोपी ने पुलिस से खतरा होने की बात भी कोर्ट में कही है। 

विज्ञापन


करीब 16 दिन पहले नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी काका और सिरसा के कुत्ताबढ़ निवासी सोनू ने रात करीब एक बजे शौचालय में जाने की बात कह बेड़ियों को खुलवाया था। इस दौरान एक ही पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था। पंजाब निवासी काका सिंह ने शौचालय से बाहर आते ही पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसके सिर पर डंडा मार उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। फिर आरोपी अस्पताल के गार्द रूम के रोशनदान का शीशा तोड़कर वहां से फरार हो गए थे। सिरसा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी। बुधवार दोपहर को काका सिंह निवासी बठिंडा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं उसने बताया था कि पुलिस की गिरफ्त से भागना उसकी बड़ी भूल थी । 

दो पुलिस कर्मचारी हुए थे सस्पेंड

अस्पताल गार्द से फरार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट की थी। रात के समय अस्पताल में तीन पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। लेकिन रात को केवल एक ही पुलिस कर्मचारी था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और लापरवाही का मामला दर्ज करवा दिया। मामले को लेकर आईजी ने भी स्थिति का निरीक्षण किया था।
 

हिरासत से फरार हुए एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जिसे रिमांड पर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें