फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

Thu, 25 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
nahoriya bazar - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नोहरिया बाजार स्थित एक कारोबारी के घर बुधवार तड़केताले तोड़कर चोर सात लाख रुपये की नकदी और 250 ग्राम स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी रामसिंह बिशभनोई, सीआईए प्रभारी राजाराम तथा फारेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार नोहरिया बाजार की गली कांडा वाली में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी विनोद जैन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। विनोद जैन ने बताया कि चांदनी चौक बाजार में उनकी जैन क्लॉथ हाउस नाम से दुकान है। मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी थी। पूरा परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि वे बुधवार तड़के करीब चार बजे जब लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी तथा सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने तीन अलग-अलग बैगों में रखे सात लाख रुपये नकद, घर के कागजात और सोने की एक कनौती, चार चूड़ी, दो कंगन, तीन नथ, तीन चेन, दो मोतियों के हार, एक रूबी सैट, आठ अंगूठियां, पांच जोड़ी टॉप्स और एक टीका जिनका वजन लगभग 25 तोला है, चोरी कर लिया। जबकि आर्टिफिशियल ज्वैलरी को हाथ भी नहीं लगाया।

सीसीटीवी में दिखे नाकाबपोश चोर
सीसीटीवी देखने पर पता लगा कि चोरी की वारदात बुधवार तड़के तीन बजे से चार बजे के बीच अंजाम दी गई। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों ही युवकों ने मुंह ढांप रखा है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से पता लगेगा चोरों का
सीआईए का कहना है कि कारोबारी विनोद जैन ने जिस प्रकार सात लाख रुपये चोरी शुदा नकदी बताई है, उन पर वह कहां से आई, इसका संतोषजनक जवाब वह नहीं दे पा रहे। सीआईए इंचार्ज राजाराम का कहना है कि जल्द ही उन नाकाबपोश युवकों की पहचान हो जाएगी और उन्हें दबोच लिया जाया। सुबह तीन से लेकर चार बजे तक घटना स्थल के आसपास जितने मोबाइल फोन से कॉल की गई, उनकी डिटेल सीआईए ने मोबाइल कंपनियों से हासिल कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें