फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की सफेद चादर बनी जीजा-साला का कफन

Tue, 08 Dec 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम की पहली घनी धुंध की सफेद चादर जीजा-साला के लिए कफन बन गई। धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में जान गंवा चुके दोनों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


घटनाक्रम रविवार रात को नेशनल हाईवे स्थित डेथ प्वाइंट पंजुआना नहर पुल के पास हुआ। बाइक सवार जीजा-साला को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सोमवार दोपहर शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव भादड़ा निवासी 21 वर्षीय विक्रम सिरसा के निजी अस्पातल में काम करता था। हररोज वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जाता।

रविवार रात को वह अपने जीजा 26 वर्षीय बलबीर निवासी खैरेकां के साथ गांव जा रहा था। रात को धुंध काफी घनी थी। नेशनल हाईवे स्थित पंजुआना नहर पुल के पास अज्ञात वाहन सीधा बाइक से आ टकराया।
विज्ञापन


टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और जीजा बलबीर और साला विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद हादसे का पता चल पाया।

सूचना मिलने पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतकों के घरवालों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बलबीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसकी दो छोटी बेटियां है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो जवान मौत होने से गांव भादड़ा व खैरकां में मातम पसरा हुआ है। शाम को गमगिन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें