बता दें कि लघु सचिवालय के पास स्थित पुलिस विभाग का माल खाना 35 साल पुराना है। यहां पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ, शराब, प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, अवैध हथियार, कारतूस व वाहनों को रखा जाता है। करीब छह माह पहले तक सारा माल खुले में ही पड़ा रहता था, अब माल खाने के चारों तरफ कंटीले तारों की दीवार बनाई गई है।
नायब कोर्ट रह चुका है आरोपी
आरोपी एसआई कुलदीप माल खाना प्रभारी नियुक्त किए जाने से पहले सिरसा सदर, शहर थाना, चौपटा, डबवाली व सिरसा कोर्ट में नायब कोर्ट रह चुका है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआई कुलदीप का रिकॉर्ड विभाग में सही रहा है। माल खाने में कई साल पहले जब्त किया गया सामान पड़ा था। एक साल पहले ही एसआई कुलदीप को मालखाने का इंचार्ज बनाया गया। उसने चार्ज लेने से पहले माल खाने में पड़े सामान का मिलान सही से नहीं किया। जांच के बाद ही असल सच्चाई सामने आएगी।
अधिकारी के अनुसार
माल खाने का रिकॉर्ड चेक करने पर उसमें काफी अनियमितता व गड़बड़ी मिली है। मुझे ये मामला गंभीर लगा, इसलिए माल खाना इंचार्ज एसआई कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुआ है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। माल खाने में कई साल पुराना सामान पड़ा है। सभी कर्मचारियों को सारा रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। -दीपक सहारण, एसपी सिरसा।