फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे: डीएसपी

Mon, 04 Jan 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रैपिड एक्शन फोर्स की तर्ज पर गठित कंपनी को  रविवार को प्रदर्शन, धरना, यातायात जाम जैसी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने, कानून तोड़ने वालों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डबवाली के डीएसपी सत्यपाल यादव ने कहा कि सामाजिक व शरारती तत्वों से सख्ती से निपटे और आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शन, धरना, रोड जाम जैसी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरते तथा कानून तोड़ने वालों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो से सख्ती से निपटें।

पुलिस लाइन सिरसा में पुलिस जवानों को मॉक ड्रिल करवाई गई और इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों से अवगत करवाने के बाद उनसे निपटने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


प्रशिक्षकों की ओर से पुलिस जवानों से विभिन्न करतब प्रदर्शित करवाकर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन से व्यवहार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हरियाणा-पंजाब सीमा का किया दौरा
डीएसपी रविंद्र सिंवर ने रोड़ी में पंजाब के साथ लगती सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संता सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मियों की बैठक कर सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

पंचायती चुनावों के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि लोगों के लाइसेंसी हथियार शीघ्र से शीघ्र जमा करवाएं तथा संवेदनशील बूथों पर सावधानी बरतें। उन्होंने बड़ागुढ़ा पहुंचकर थाना प्रभारी समेत अनेक पुलिस कर्मियों की बैठक ली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें