फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)

सार

  • सिरसा सीआईए कालांवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
  • ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक अंतरराज्य गिरोह का पर्दाफाश 
  • चार आरोपी गिरफ्तार, कई वारदात के होंगे खुलासे
विज्ञापन
सिरसा में पकड़े गए ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा सीआईए कालांवाली पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक अंतरराज्य गिरोह का पर्दाफाश कर चार लोगों को काबू किया है। जिला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ियां और बड़ी मात्रा में औजार बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह, सुखदेव सिहं उर्फ राजू निवासी रावला मंडी राजस्थान, मांगे लाल और सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी 16 केएनडी घड़साना जिला गंगानगर राजस्थान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला के डबवाली, कालांवाली, ओढ़ां और नाथूसरी चौपटा क्षेत्रों में पिछले  कई दिनों से ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हुई थी। 


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला की सीआईए कालांवाली और डबवाली की पुलिस टीमों का गठन कर चोरी की इन घटनाओं को सुलझाने के निर्देश दिए गए थे। सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


टीम में सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह, मदन, रामफल और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में डबवाली, कालांवाली,ओढ़ां और नाथूसरी चौपटा, फतेहाबाद जिला के भटटू तथा पंजाब व राजस्थान के कई क्षेत्रों से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात स्वीकार की हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें