फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 145 किलो डोडा पोस्त बरामद, तरबूजों के नीचे छिपाकर करते थे सप्लाई, पांच तस्कर काबू  

Tue, 18 May 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)

सार

आरोपी अपनी सुरक्षा के लिए कैंटर के आगे कार को पायलट के तौर पर लगाकर रखते थे।
विज्ञापन
सिरसा में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में सीआईए टीम ने नशा तस्कर गिरोह के पांच शातिरों को शारदा पैलेस के पास से  145 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी तरबूजों की आड़ में उत्तर प्रदेश से डोडा पोस्त की बड़ी खेप लाए थे लेकिन सीआईए टीम ने आरोपियों को एक रिट्ज कार व एक कैंटर सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान राजबीर वासी सरदूलगढ़, सेवक वासी कोड़ीवाला हाल सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब, गुरमुख सिंह वासी टीटूखेडा, रवि सिंह वासी ओटू और लखा सिंह वासी सरदूलगढ़ पंजाब के रूप में हुई है।          

विज्ञापन

               
सीआईए सिरसा की एक टीम एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक सिरसा पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि हिसार की तरफ से आने वाले एक कैंटर में तरबूजों के नीचे डोडापोस्त की भारी खेप छुपाई हुई है। तस्करों ने कैंटर के आगे रिट्ज कार को पायलट के तौर पर लगा रखा है।


टीम ने तुरंत डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी को सूचना भेजी और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बंसल हॉस्पिटल नजदीक शारदा पैलेस, हिसार रोड पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर में एक सफेद रंग की रिट्ज कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। उसे सीआईए टीम ने रोक लिया। थोड़ी देर बाद एक कैंटर भी फतेहाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया। सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने गाड़ी वापस भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने आरोपियों को कैंटर सहित काबू कर लिया। 
विज्ञापन


सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी महेंद्र सिंह नायब तहसीलदार सिरसा को बुलाकर उनकी हाजिरी में कार व कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से तरबूजों के नीचे से कुल 15 कट्टे बरामद हुए जिसमें 145 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें