सिरसा में रोडी पुलिस ने बुधवार रात को पांच युवकों को सुरतिया पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच से तलवार, गंडासी आदि बरामद किये। पांच पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पांचों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों संबंधी खोजबीन करेगी।
रोडी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार रात को रोडी थाने की एक टीम एएसआई बालकिशन, ईएसआई रिसाल सिंह, सिपाही भूपेन्द्र सिंह और सिपाही राममेहर जटाना रोड बस अड्डा गांव रोडी में रात्रि गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुरतिया रोड पर नहर से आगे बने खाली पड़े पुराने कोठे में कुछ लोग सुरतिया पेट्रोल पंप लुटने की योजना बना रहे हैं। यदि पुलिस छापा मारे तो हथियार के साथ सभी को पकड़ सकती है।
सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक की अगुवाई में टीम बताए गए ठिकाने पर पहुंचे। मौजूदा लोकेशन से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उप निरीक्षण अकेले खेत में बने कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने कमरे में बने जंगले से देखा तो पांच युवक कमरे में बैठे थे। पांचों में एक युवक अपनी हाथ में बैटरी जलाये हुये चोरो को समझा रहा था कि तलवंडी रोड पर गांव सुरतिया में बने पैट्रोल पंप को लुटेंगे और लूट की राशि को आपस में बांट लेंगे। इसके बाद उप निरीक्षक ने टीम इशारा कर बुला लिया और सभी को कमरे में ही दबोच लिया।
पुलिस को पूछताछ में बताया कि पकड़े युवकों ने अपना नाम गुरबक्श सिह उर्फ गच्छा पुत्र मेजर सिह निवासी गांव रोडी, सतनाम पुत्र हरविन्द्र उर्फ बिन्द्र सिह निवासी रोडी, सपनदीप पुत्र डूंगर सिंह निवासी कुशला थाना जोडकिया ,पंजाब, अमनदीप सिंह उर्फ बूरा पुत्र जगराज सिंह निवासी जटाना थाना सरदूलगढ जिला मानसा और जसकरण सिह पुत्र मलकीत सिह निवासी गांव कुशला थाना जोडकिया पंजाब बताया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड पर लिया जाएगा।