फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर बेगू में फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Thu, 26 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा मार्ग पर स्थित गांव में शाहपुर बेगू में बुधवार कार सवार युवकों ने बाइक सवार एक युवक पर एक के बाद एक आठ फायर किए जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। हमला पुरानी रंजिश में किया गया। आरोपी  बेगू गांव का ही  है जिस पर पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उधर नाराज ग्रामीणों ने सिरसा-चोपटा मार्ग पर यातायात जामकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे  डीएसपी रविंद्र और  सदर  थाना बलवंत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दो दिन में आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद जाम खोल दिया गया। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

    हमले में बाल बाल बचे सर्वमित्र निवासी शाहपुर बेगू ने बताया कि तीन चार माह पूर्व उसकी गांव के ही जीता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस वक्त भी जीता ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी, जिस पर उसके खिलाफ थाना सदर सिरसा में आईपीसी की धार 307 के तहत  केस दर्ज किया गया था। उसका आरोप  है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जबकि वह जान माल का खतरा पुलिस को बता चुका था। उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे वह  सर्विस स्टेशन से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के समीप एक कार में सवार होकर आए जीता, उसका भाई और तीन अन्य लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मारने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। उसने किसी तरह आगे जा रहे एक बाइक सवार को रूकवाकर उससे मदद मांगी पर वह भी बाइक छोडक़र भाग गया। इसके बाद उसने खेतों में भागा तब भी उस पर फायरिंग जारी रही। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
    उसने बताया कि बाद में उसने अपने भाई और पुलिस को सूचना दी। फायरिंग सुनकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। जिन्होंने  रोष स्वरूप करीब साढ़े 11 बजे  सिरसा-चोपटा  मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। उधर जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र कुमार और थाना सदर सिरसा  प्रभारी बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को  समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया जिससे लगता है कि पुलिस उससे मिली हुई है। डीएसपी और सदर थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें