फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होआ

Thu, 26 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंहसभा चंदौसी में श्रीगुरु नानक देव महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सोमवार से शुरू हुए अखंडपाठ का समापन किया गया, दीवान सजाया गया। सबद कीर्तन किए गए। श्रीगुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा में सोमवार से अखंडपाठ साहिब का पाठ किया जा रहा था।
विज्ञापन



बुधवार को समापन के बाद दीवान सजाया गया। भाई गुरुजीत सिंह, अर्जुन सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी गायन किया। सिख मिशन हापुड़ से आए रागी सिंह भाई वीर सिंह के जत्थे ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। अपराह्न तीन बजे से दुनिया के भले के लिए गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।


कवि दरबार सजाया गया। भाई वीर सिंह ने गुरु इतिहास से संगतों को निहाल किया। समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया।
इसमें सरदार हरचरन सिंह, चरन सिंह, गोपाल सिंह, गुरुबख्श सिंह, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मंदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह कालड़ा, महेेद्रपाल सिंह, जसवंत सिंह, वीर सिंह, सुनील कुमार, दीपक सहगल, गुरुशपण सिंह बिन्नी, प्रिंस मल्होत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें