खंड के गांव गुडियाखेड़ा ने नजदीक सिरसा-जमाल रोड पर बुधवार शाम को तेज आंधी में सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ राहगीर पर गिर गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुडियाखेड़ा व ढूकड़ा गांव के बीच स्थित श्रीराम बीकेओ पर मजदूरी करने वाला मेला ग्राउंड सिरसा निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र ओमप्रकाश बाइक पर सवार होकर बकरियांवाली से भट्टे पर जा रहा था। रास्ते में तेज आंधी के कारण सड़क किनारे का एक सूखा पेड़ चलते बाइक पर गिर गया। इस हादसे में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालात के चलते उसे अग्रोहा रेफर किया गया जहां सिरसा के नजदीक ही उसकी मौत हो गई।
छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
11 केवी हाउसिंग बोर्ड व 11 केवी बी ब्लॉक फीडर की मरम्मत कार्य के चलते छह अप्रैल सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में एसडीओ रिपनदीप चावला ने बताया कि फीडर की मरम्मत कार्य के चलते डबवाली रोड, पुरानी हाउसिंग बोर्ड, ए से एफ ब्लॉक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।