फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढां के तत्कालीन एसएचओ पर 14 लाख की रिश्वत लेने का मामला दर्ज

Wed, 01 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसपी सिरसा के आदेश पर ओढां के तत्कालीन एसएचओ धर्मवीर सिंह के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मादक पदार्थ तस्करी मामले में एक व्यक्ति को केस से बाहर निकालने की एवज में 14 लाख की रिश्वत ली।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 24 अगस्त को ओढां थाना के तत्कालीन एसएचओ धर्मवीर सिंह ने गांव रत्ताखेड़ा में राजस्थान के सीकर निवासी अफीम सप्लायर पृथ्वी सिंह को नौ किलोग्राम अफीम समेत काबू किया था। इस मामले में ओढां पुलिस ने अफीम सप्लायर पृथ्वी सिंह से पूछताछ के बाद जंडवाला निवासी जगसीर सिंह, अमनदीप सिंह, चरणजीत उर्फ चरणा, निक्का सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब अफीम सप्लायर पृथ्वी सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें जंडवाला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मलकीत सिंह से कई बार संपर्क होना सामने आया। थाना प्रभारी ने इस फोन कॉल का फायदा उठाया। सूत्रों के अनुसार एसएचओ धर्मवीर सिंह ने मलकीत के वहां रेड मारकर उसे इस मामले में आरोपी बनाने की बात कही। बताया जा रहा है कि मामले में धर्मवीर सिंह ने आरोपी को केस से बाहर निकालने की एवज में 24 लाख की रिश्वत की मांग की, लेकिन सौदा 14 लाख में तय हो गया। इसके बाद एसएचओ ने मलकीत सिंह को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन


 मामले से उठा पर्दा तो मचा हड़कंप
 14 लाख देकर मलकीत ने क्लीन चिट तो ले ली, लेकिन उसने डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजते हुए उसके साथ ब्लैकमेलिंग के आरोप लगा दिए। मामला उच्चाधिकारियों के नोटिस में आने के बाद एसपी को जांच के आदेश दिए गए। बताया गया है कि एसपी ने जांच एएसपी हिमांशु गर्ग से करवाई तो आरोप सही पाए गए।

ओढां पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी एसएचओ धर्मवीर सिंह के खिलाफ ओढां थाने में केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और कोई भी मुंह खोलने से बचता रहा।

यह बोले एसपी
मामला छह माह पुराना है, जिसमें हिसार रेंज के आईजी के आदेशों पर एएसपी हिमांशु गर्ग ने जांच की थी, जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ ओढां थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी सिरसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें