फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नहाने के लिए कहा तो ईंट मारकर सिर फोड़ा

Fri, 13 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पति ने ईंट मारकर अपनी पत्नी का सिर फोड़ डाला। पत्नी का कसूर इतना था कि उसने पति को नहाकर भोजन करने के लिए कहा था। महिला को उसके भाइयों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन इकबाल कौर ने बताया कि वह गांव पथराला की रहने वाली है। करीब नौ साल पहले उसकी शादी डबवाली के सुंदर नगर में हुई थी।

उसका पति टेलर मास्टर है। लेकिन पिछले करीब दो सालों से वह सट्टा लगाता है और लगवाता भी है। वह लोगों के घरों में झाडू-पोछा लगाकर अपना तथा अपने सात वर्षीय बच्चे का पेट पालती है।

उसका पति सट्टा लगाने के लिए उससे पैसे मांगता है। जब वह नहीं देती तो, उससे मारपीट करता है। दीपावली के दिन भी ऐसा ही हुआ। उसके पति ने उससे एक हजार रुपये मांगे, उसने नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे उसने नहा धोकर खाना खाने के लिए कहा तो दीपावली की रंजिश निकालते हुए उसके सिर पर ईंट दे मारी।

सूचना पाकर उसके भाई गुरपाल सिंह तथा गुरप्रेम सिंह मौका पर पहुंचे। उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें