फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करों पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला

Thu, 23 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
गांव आसाखेड़ा स्थित एक ढाणी में नशे के कारोबार की सूचना पाकर रेड मारने गई सीआईए डबवाली की टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। पुलिस ने नशा बरामद करने के साथ दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हमले की वजह से एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सीआईए डबवाली की टीम सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव आसाखेड़ा की ढाणी में दो भाई नशे का कारोबार करते हैं। जानकारी पाकर जब टीम ढाणी पहुंची तो दो लोग पैदल ही एक प्लास्टिक बैग लेकर आते हुए नजर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया।

टीम ने पीछा किया। इसी दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिलाओं ने पथराव भी किया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। कुछ कर्मचारियों को भी चोटें आई। हमले के चलते एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक व्यक्ति तथा बैग बरामद कर लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को बैग से 32 शीशी तथा 210 ग्राम सफेद पाउडर (चिट्टा) बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण के अनुसार ढाणी बलवंत सिहाग में रेड की गई थी। सूचना थी कि सिहाग के दोनों बेटे अमर सिंह तथा अजीत सिंह नशे का कारोबार करते हैं। अजीत सिंह नशे के साथ पकड़ा गया है। जबकि उसका भाई अमर सिंह भाग निकला। अजीत की बहन बसंती तथा पत्नी मनीषा ने पुलिस पार्टी पर हमला करके दोनों को भगाने का प्रयास किया।

अमर सिंह तथा अजीत सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अमर सिंह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पार्टी पर हमला करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अमर सिंह, अजीत सिंह, बसंती तथा मनीषा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें