फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तिया बेटा पैदा होने का ताबीज देने वाला बाबा पहुंचा जेल

Thu, 02 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
बाबा का समर्थन - फोटो : bureau
विज्ञापन
शर्तिया बेटा पैदा होने की दवा और ताबीज देने के मामले में पुलिस गिरफ्त में आए मिठड़ी स्थित डेरा के बाबा वकील दास के समर्थन में बुधवार को आठ गांवों के ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी सतेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर कहा कि बाबा वकील दास बेकसूर है, उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। उधर, बुधवार दोपहर आरोपी बाबा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


गांव मिठड़ी सरपंच गुरपाल सिंह, किंगरे सरपंच महेंद्र सिंह, मटदादू सरपंच गुरदित्ता का कहना है कि बाबा वकील दास 50 सालों से मिठड़ी में रहकर तपस्या कर रहा है। ग्रामीणों ने उसे डेरा बनाकर दिया है। डेरे में हर पर्व पर पूजा पाठ के साथ लंगर आयोजित किया जाता है। ग्रामीणों में बाबा की प्रति गहरी आस्था है और एक भी ग्रामीण ने बाबा को कभी किसी प्रकार की दवा देते नहीं देखा। गांववासी श्रवण सिंह का कहना है कि वह कई सालों में डेरा में सेवा कर रहा है। मैं बाबा वकील दास की गाड़ी भी चलाता हूं। उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। पुलिस गंभीरता से मामले की निष्पक्ष जांच करवाए।

स्वास्थ्य विभाग को बाबा वकील दास के संबंध में सूचना मिली थी कि वह बेटा पैदा होने की दवा और ताबीज महिलाओं को देता है और इसके बदले दो से पांच हजार रुपये वसूल लेता है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओढ़ा के एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग के नेतृत्व में एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर बाबा वकील दास के पास डेरा में भेजा। महिला ने बाबा से कहा कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति चाहिए, बाबा ने उसे कहा कि निराश मत हो, ये लो बेटा पैदा करने वाली दवा, साथ में ताबीज भी ले लो। इसके बदले में बाबा ने दो हजार रुपये महिला से लिए।
विज्ञापन


जैसे ही महिला ने बाबा को रुपये दिए तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर बाबा को रंगे हाथों पकड़ लिया। ओढ़ा थाना पुलिस ने बाबा वकील दास के खिलाफ धोखाधड़ी, पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार दोपहर आरोपी बाबा वकील दास को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें