फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: घर में सो रहे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 08 Feb 2022 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)

सार

मृतक पत्नी व बच्चों से अलग रहता था। डीएसपी गांव दमदमा में जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बहन दलबीर कौर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के गांव दमदमा में तेजधार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ऐलनाबाद के डीएसपी जगत सिंह व रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में मृतक की बहन दलबीर कौर ने बताया कि उसका भाई गांव में मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। वह गांव में अकेला ही रहता था। उसकी शादी को 12 साल हो गए। वह शराब पीने का आदी था। इसकी वजह से उसकी पत्नी पिछले 3-4 सालों से अपने मायके सिरसा रहती है और इसके 2 बच्चे हैं जो अपनी माता के साथ सिरसा ही रहते हैं।

रविवार देर रात्रि काम से आने के बाद वह अपने घर पर सो गया। देर रात्रि किसी ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह 8 बजे मृतका की बहन बलवीर कौर अपने भाई के घर पर गई तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था तथा उसके भाई का शव चारपाई से नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


चारों तरफ  खून बिखरा हुआ था। यह देख उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बलवीर सिंह उर्फ बग्गा (44) निवासी दमदमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है पुलिस ने मृतक की बहन दलबीर कौर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें