फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ क्विंटल ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगी घटिया चायपती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर में ब्रांडेड कंपनियों को लेबल लगाकर नकली चाय पत्ती बेची जा रही है। इसका खुलासा मंगलवार शाम को हुआ। चंडीगढ़ से आई टीम ने शहर के दो कारोबारियों की दुकानों पर छापामारी की। छापामारी में ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेची जा रही लाखों की नकली चाय पत्ती को पुलिस ने जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी परमा गोल्ड टी की निदेशक अनीता रानी ने चंडीगढ़ स्थित स्पीड कंपनी को शिकायत भेजी की सिरसा शहर में परमा गोल्ड कंपनी के ब्रांड प्रिया गोल्ड का लेबल लगाकर नकली चाय पत्ती बेची जा रही है। शिकायत पर संज्ञान लेकर स्पीड कंपनी अधिकारी रमेश दत्त अपनी टीम के साथ मंगलवार को सिरसा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को शिकायत के संबंध में जानकारी देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगा। इसके बाद शाम को स्पीड कंपनी की टीम ने शहर थाना पुलिस को साथ लेकर अनाज मंडी स्थित दर्शनलाल-हरिविंद्र कुमार ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में छापामारी की। यहां पर अधिकारी रमेश दत्त ने प्रिया गोल्ड व अन्य ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर पैक की गई चाय पत्ती मिली। दर्शन लाल ने ऊपर किरयाना की दुकान बनाई हुई थी और नीचे गोदाम था। पुलिस ने मौके पर पोपली गोल्ड के रेपर बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने करीब सात क्विंटल नकली लेवल लगी चाय पत्ती को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने भादरा बाजार स्थित वासु ट्रेडिंग कंपनी में दबिश दी। यहां पर भी काफी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर पैक की गई चाय पत्ती मिली। जहां से एक क्विंटल चाय पत्ती बरामद की। इसके बाद परमा गोल्ड टी की निदेशक अनीता रानी ने शहर थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर चाय पत्ती बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने पुलिस का सहयोग लेकर छापामारी की। मौके से भारी मात्रा में चाय पत्ती बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शहर थाने में शिकायत दी गई है। बरामद चाय पत्ती घटिया स्तर की है।
- रमेश दत्त, अधिकारी स्पीड कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें