फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में सेंध लगाकर हजारों का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
रोड़ी में बुधवार रात्रि चोर एक किरयाना स्टोर में सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार क ी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गगनदीप ने बताया कि वह को-ऑपरेटिव सोसायटी के साथ किरयाना स्टोर चलाता है। बुधवार रात्रि करीब आठ बजे वह रोजमर्रा के अनुसार दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह वीरवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के पिछली हिस्से में लगे गेट केे पास से ईंटे निकली हुई थी। पीड़ित के मुताबिक चोर उसकी दुकान से एक पेटी गुड़, एक बैग चीनी, पांच किलो चाय, 20 डिब्बे घी, 10 रिफाइंड तेल व 10 सरसों तेल की बोतलें व ठीक करने के लिए रखे गए चार पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में नकदी के लिए पूरा सामान बिखेर दिया। दुकानदार के मुताबिक गल्ले में करीब 400 रुपये की रेजगारी व 200 रुपये की अन्य नकदी थी जो चोर ले गए। गगनदीप के मुताबिक उसका करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें