फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नाईवाला में स्कूल हैडमास्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, स्कूल को जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल हैडमास्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

रानियां। गांव के सरकारी स्कूल में खाना बनाने वाली महिला के साथ स्कूल के हैडमास्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। घटना की सूचना पाकर रानियां थाना प्रभारी जंगीर सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण व महिला के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहेे। इसके बाद विभाग के बीईओ कृष्ण कुमार को सूचित किया गया। बीईओ व थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्कूल के गेट का ताला खुलवाया। बीईओ ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। जो जांच के बाद रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी।
ग्रामीण प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, आत्मा राम, जगदीश कुमार, सुभाष कुमार, दशरथ, श्रवण कुमार, चिड़िया देवी, शीलू देवी, वीरो बाई, मीतो ने बताया कि 6 दिसंबर को खाना बनाने वाली 26 वर्षीय महिला स्कूल में हर रोज की तरह खाना बनाने के लिए गई थी। स्कूल के हैडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके के साथ उसके साथ पेश आया। पीड़ित महिला ने हुए घटनाक्रम की सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला के साथ हुई हरकत को सुनकर परिजनों ने मामले की जानकारी सरपंच महेश सेतिया तक पहुंचाई। जैसे ही 7 दिसंबर को स्कूल खुला तो ग्रामीण व परिजन एकत्रित होकर स्कूल के गेट पहुंचे और गेट को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में भी इस प्रकार की हरकतें होने लगी तो स्कूल में गांव की सैकड़ों बेटियां पढ़ रही हैं वे कहां सुरक्षित होंगी।
विज्ञापन

कोट्स:
-मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इस महिला को 6 माह पहले लगाया गया था। कुछ दिन बीत जाने के बाद महिला ने जरूरी कार्य का हवाला देकर उससे 2000 रुपए उधार ले लिए। लेकिन वापस नहीं दिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर महिला ने कहा कि सर जी, घर में बहुत ही जरूरी काम है, इसलिए 10000 रुपए चाहिए। बीते एक सप्ताह पहले अन्य अध्यापकों से बातचीत की तो उन्होंने भी बताया कि यह महिला उनसे भी रुपए लेकर गई है। सभी अध्यापकों से महिला 30000 रुपये ले गई।
विज्ञापन

-निरंजन सिंह, हैड मास्टर ।
कोट्स:
-गांव के स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, बीईओ रानियां।
फोटो: 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें