फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले परिजन
विज्ञापन

सिरसा। गांव लुदेसर में 16 नवंबर को नहर किनारे फंदे पर लटके मिले व्यक्ति के मामले में केस दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मृतक के परिजन एसपी से मिले।
विज्ञापन

एसपी से मिलने आए परिजनों व ग्रामीणों सरपंच प्रतिनिधि रमेश गाट, पूर्व सरपंच बलविंद्र सहारण, अमर सिंह सिहाग, दुनीराम सहू, राजकुमार, मुकेश, जयवीर, रणबीर सिंह, मोहनलाल, होशियार सिंह, मंगतूराम, जसवंत माचरा ने बताया कि 16 नवंबर को गांव लुदेसर निवासी करीब 42 वर्षीय महेंद्र सिंह, जोकि खेतीबाड़ी करता था। वीरवार की रात्रि करीब 11 बजे सिंचाई के पानी को लेकर उसका पड़ोस के दीपक व कृष्ण के साथ झगड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने उस वक्त बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद सुबह तक महेंद्र घर नहीं पहुंचा। महेंद्र के परिजन सुबह चोपटा थाने में पहुंचे और महेंद्र के घर नहीं लौटने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर खेतों में तलाश शुरू की। इसी दौरान महेंद्र का शव नहर के किनारे पेड़ पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मुआयना किया। मृतक के दोनों पुत्रों मुकेश व जयवीर ने आरोप लगाया था कि दीपक व कृष्ण ने उसके पिता को मारकर फंदे पर लटकाया है। ताकि लोगों को ये लगे कि उसने स्वयं फंदा लगाया हो। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राईम डा. अजमेर सिंह को भी बुलाया कर तथ्य जुटाए थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर दीपक व कृष्ण दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। परिजनों का आरोप है कि चोपटा पुलिस इस मामले में जान बूझकर ढील बरत रही है। एसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें