फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज पैलेस में दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉकटेल पार्टी में दो पक्ष भिड़े, चली गोली, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के एक मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार देर रात झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। गोली चलते ही कार्यक्रम में आए लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर ने शनिवार रात को हिसार रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े सारे मेंबर आए हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कॉकटेल पार्टी शुरू हो गई। देर रात करीब एक बजे पार्टी के बीच हरि विष्णु कॉलोनी निवासी धर्मवीर का सी ब्लॉक निवासी सतीश अरोड़ा के साथ विवाद हो गया। बताया कि विवाद के दौरान सतीश अरोड़ा व उसके साथी दीपू व यस उसके साथ हाथापाई करने लगे। आरोप है कि सतीश ने पिस्तौल से हवा में दो गोलियां चलाई और उसे जान से मरने की धमकी दी। गोली चलते ही कॉकटेल पार्टी में शामिल सभी लोग भाग खड़े हुए। खैरपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि धर्मवीर की शिकायत पर आरोपी सतीश, दीपू व यस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें