फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर से पुलिस ने बरामद की चोरीशुदा छह बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी मामले में आरोपी नरेश कुमार उर्फ नरेंद्र निवासी ख्योवाली को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अजय मोर ने बताया कि 20 दिसंबर 2017 को बाटा कॉलोनी निवासी संजय बंसल ने हुडा चौकी सिरसा में शिकायत दी थी, कि उसका बाइक बाटा कॉलोनी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। शहर थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सीआईए के मुख्य सिपाही जसवीर सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए ने आरोपी नरेश को चोरी की बाइक के साथ रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने छह बाइक चोरी की बता कबूल की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक उसके घर से बरामद कर लिए। बरामद किए गए बाइक शहर सिरसा, डबवाली व कालांवाली से चुराए गए थे। सीआईए इंचार्ज अजय मोर का कहना है कि आरोपी नरेश नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने बाइक चोरी करने शुरू कर दिए। उसके खिलाफ लूट, डकैती व चोरी के 20 केस पहले से ही दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी को अदालत से जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें