फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों से मारपीट पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हनुमानधाम छोई के पास कोसी में गश्त कर रहे रामनगर रेंज के वनकर्मियों पर रविवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वनदरोगा मुंशीराम प्रजापति की तहरीर के आधार पर ग्राम छोई निवासी वीरेंद्र मनराल, ललित बेलवाल, सोनू मनराल, विशाल डंगवाल, देवेंद्र मनराल, चंदन मेहता को नामजद किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 353, 336, 427, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डाल, मारपीट, अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि इन सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें