फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों रुपयों की जुआ राशि के साथ छह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर शहर के आटो मार्केट क्षेत्र में जुआ खेलते हुए छह लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 40,120 रुपये की जुआ राशि और ताश बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान राकेश, संजय कुमार निवासीगण कीर्तिनगर, आत्मप्रकाश निवासी शिव चौक, राजीव कुमार निवासी एमसी कॉलोनी, राम नरेश निवासी थेहड मोहल्ला व जोगेंद्र सिंह निवासी राम कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। सीआई सिरसा पुलिस की एक टीम एएसआई जगदीश राज के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ऑटो मार्केट क्षेत्र में कुछ लोग एकत्रित होकर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे सभी लोगों को मौके से जुआ राशि व ताश समेत काबू कर लिया। इस संबंध में थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझी, दो काबू
एक अन्य मामले में सीआईए सिरसा पुलिस ने बीती पांच फरवरी की रात्रि को शहर सिरसा की अनाज मंडी क्षेत्र से चोरी हुए मोटर साइकिल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबध में दो युवकों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू कर लिया है। पकडे़ गए युवकों की पहचान सुखबीर सिंह व राजेंद्र सिंह निवासीगण देसूजोधा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल बीती पांच फरवरी को शहर सिरसा की अनाज मंडी से चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें