फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बाइक की टक्कर, दंपति व बच्चे सहित 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से बाइक की टक्कर से दंपति और बच्चे समेत तीन घायल
विज्ञापन

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढां में सहकारी समिति बैंक के निकट एक कार व बाइक की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार दंपति व बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए यातायात सुचारु करवाया। घायलों में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नुहियांवाली निवासी सुरेन्द्र कुमार अपनी पत्नी इंदू व 7 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर ओढां किसी कार्य से आ रहा था। सहकारी समिति बैंक के निकट हाईवे पर बने कट से जैसे ही वह बाइक को दूसरी तरफ ले जाने लगा तो सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए सुरेन्द्र, उसकी पत्नी व बच्चे सहित तीनों लोगों को आसपास के लोगों ने ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुरेन्द्र व उसकी पत्नी को सिरसा रैफर कर दिया गया। दुर्घटना में सुरेन्द्र को गंभीर चोटें आईं है। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वहीं सूचना पाकर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर कार में चक्क 3 जेजे पद्मपुरा निवासी देसराज, उसकी सुषमा, पुत्र नीरज, पुधवधु गुलशन, महिला प्रकाश कौर व बच्चे सहित 6 लोग सवार थे। उक्त लोग अपने गांव से सिरसा अपने किसी रिश्तेदार का कुशलक्षेम जानने के लिए आ रहे थे। गौरतलब हो कि फोरलेन हाइवे के उक्त कट पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस ओर ध्यान देकर समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें