अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सदर डबवाली थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक पीओ कालूराम निवासी चौटाला हाल प्रेमनगर हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
कालूराम के खिलाफ चार दिसंबर 2013 को भादंसं की धारा 341, 307 और 120 बी के तहत सदर डबवाली थाना में अभियोग दर्ज हुआ था और उसे इस मामले में 29 नवंबर 2016 को पीओ घोषित किया गया। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 174ए के तहत सदर डबवाली थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। पकड़े गए पीओ कालूराम को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।
डिंग थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर सट्टाखाईवाली करते लेखराज निवासी कोटली को 2280 रुपये की सट्टाराशि के साथ काबू किया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान चरणजीत सिंह निवासी सुभाष बस्ती सिरसा को 50 बोतल देसी शराब और 12 बोतल बीयर के साथ सुभाष बस्ती सिरसा क्षेत्र से काबू किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया है।