अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। गांव मीरपुर में चोरों ने एक मकान से नगदी व जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मकान मालिक नसीब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मकान मालिक नसीब का कहना है कि दस फरवरी को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान के गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी में से नौ हजार रुपये व डेढ़ तोले सोने के जेवर चुरा लिए। अगले दिन वह पहुंचा तो गेट का ताला टूटा मिला।