फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

डबवाली। कॉलोनी रोड निवासी योगेश मित्तल उर्फ जॉनी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी योगेश ने जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन तब उसे बचा लिया गया था। तब योगेश ने पुलिस को दिए बयान में तीन लोगों पर उसे धमकाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के आरोप हैं ,जिसे लेकर शाम को सरकारी अस्पताल में मृतक योगेश के परिजनों ने धरना दिया।
मृतक योगेश के भाई मनोज मित्तल व उमेश व संदीप का आरोप है कि योगेश के बयानों पर पुलिस ने आरोपियों पर केस तो दर्ज कर लिया लेकिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि आरोपियों ने योगेश को धमकी देना जारी रखा और धमकियों से परेशान होकर योगेश ने मंगलवार को फांसी लगा ली। धरने पर बैठे परिजनों ने योगेश का शव लेने से इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जबतक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वे शव नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि मृतक योगेश के परिजन जो बयान देंगे उसी अनुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व दर्ज मामले में पुलिस को राजीनामा लिखकर दिया गया था। इसलिए कार्रवाई रोकी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें