फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म की रिलीज को लेकर ओएचएम में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डिंग मंडी(सिरसा)। पद्मावत फिल्म रिलीज को लेकर आदर्श थाना डिंग पुलिस ने फिल्म के विरोध को ध्यान में रखते हुए डिंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। डिंग थाना के अंतर्गत आने वाले मोरीवाला गांव में स्थित ओएचएम में फिल्म रिलीज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा गई है। इसके अलावा डिंग क्षेत्र के राजपूत बहुल गांव गदली पर डिंग थाना पुलिस और खुफिया विभाग की ओर विशेष नजर रखी जा रही है। मंगलवार को डिंग थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने ओएचएम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और कहा कि एसपी सिमरदीप सिंह सिरसा के निर्देशानुसार अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

ओएचएम के संचालक पंकज खेमका कहना है कि यह फिल्म एक स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी ओएचएम में लगा दी गई है। फिल्म के शो टाइम एक दिन पहले तय किए जाएंगे। वहीं, इलाके में फिल्म को लेकर कोई विरोध नहीं देखा जा रहा। डिंग मंडी क्षेत्र शुरू से ही शांत प्रिय माना जाता है। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद से लोग बिना किसी डर के फिल्म देखने जा सकते हैं। डिंग थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि इलाके में शांति है और कोई शरारती तत्व हरकत करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें